
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी द्वारा विगत कुछ दिनों पूर्व कार्यकारिणी पुनर्गठन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र 21 अप्रैल 2023 को जारी किया गया जिसमें अनिल कुमार राही को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह संस्थापक नियुक्त किया गया। तत्पश्चात अनिल कुमार राही ने राष्ट्रीय कमेटी का गठन करते हुए धीरेंद्र वर्मा धीर सचिव, दिवाकर सिंह- कोषाध्यक्ष, सीमा नयन-उप सचिव, रामप्यारे सिंह रघुवंशी- उपाध्यक्ष, संयोजक- नूतन सिंह कनक, सह संयोजक ममता सिंह अनिका, संरक्षक ममता राजपूत हीर एवं विनय शर्मा दीप को मीडिया प्रभारी बनाया। कार्यकारिणी गठन एवं नियुक्ति पत्र देने के पश्चात मुंबई महानगर के वरिष्ठ सिंधी एवं हिंदी साहित्य के उत्कृष्ट कलमकार स्मृतिशेष लक्ष्मण दुबे को काव्य के माध्यम से पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि दी गई।दुबे जी की स्मृति में काव्यांजलि रखी गई जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनभाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में युवा साहित्यकार योगेश बहुगुणा उपस्थित थे। मंच का संचालन विनय शर्मा दीप ने की उक्त कार्यक्रम में कवियों एवं साहित्यकारों में विशेष उपस्थति ममता राजपूत हीर, सीमा नयन, नूतन सिंह कनक, धीरेंद्र वर्मा धीर, संदीप मिश्रा, अनिल कुमार राही, दुर्गा गुप्ता शून्य, डॉ रुचि श्रीवास्तव, प्रीतम श्रावस्तवी, दिवाकर सिंह की रही। सभी ने दुबे जी को समर्पित करते हुए काव्य पाठ किया।अंत में सचिव धिरेंद्र वर्मा धीर ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष रघुवंशी जी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।