Saturday, April 20, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraमुंबई को शंघाई जैसा नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने की...

मुंबई को शंघाई जैसा नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने की जरूरत- मुख्यमंत्री शिंदे

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि मुंबई को शंघाई जैसा बनाने का सपना देखने की जरूरत नहीं है, बल्कि इस महानगर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है। शिंदे ने यह भी कहा कि उन्हें ‘कुछ ठेकेदारों के प्रभाव’ को हटाने और लोगों को बेहतर सड़कें तथा सेवाएं प्रदान करने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव जीतने की जरूरत है। वह एक सार्वजनिक समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने मुंबई में ३२० विभिन्न परियोजनाओं पर काम की शुरुआत की। उन्होंने कहा मुंबई को शंघाई जैसा बनाने का सपना देखने की जरूरत नहीं है। शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाना है। शिंदे ने कहा कि हम कई मलजल उपचार संयंत्र भी स्थापित कर रहे हैं जो इस्तेमाल किए गए पानी को स्वच्छ करेंगे और केवल साफ पानी ही समुद्र में छोड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह आलोचना का जवाब नहीं देंगे, क्योंकि वह बात करने के बजाय काम करना पसंद करते हैं।
आलोचना का जवाब देने के बजाय काम करना पसंद है
शिंदे ने आगे कहा कि वह आलोचना का जवाब नहीं देंगे क्योंकि वह बात करने के बजाय काम करना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, ‘यदि आप मुझ पर एक आरोप लगाते हैं, तो मैं जवाब में मुंबई शहर में १० अच्छे काम करूंगा।

https://twitter.com/mieknathshinde/status/1629795886808150017/photo/3

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments