Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeFashionएक माह तक चलने वाले अटल टॉक सीरीज के पोस्टर का विमोचन

एक माह तक चलने वाले अटल टॉक सीरीज के पोस्टर का विमोचन

झांसी, उत्तर प्रदेश। झांसी बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में एक माह तक चलने वाले अटल टॉक सीरीज के पोस्टर का विमोचन माननीय कुलपति प्रो मुकेश पाण्डेय ने किया। अटल टॉक सीरीज उद्घाटन सत्र 10 नवंबर को एवं इसका समापन 10 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। अटल टॉक सीरीज के अंतर्गत एक माह तक विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभागों में पुरातन छात्र संवाद के अंतर्गत विश्वविद्यालय के पुरातन छात्रों को आमंत्रित किया जाता है जोकि वर्तमान छात्रों के साथ अपने अनुभव और ज्ञान साझा करते है। अटल पोस्टर का विमोचन करते हुए कुलपति प्रो मुकेश पाण्डेय ने कहा कि पुरातन छात्र किसी भी संस्थान की वास्तविक पूंजी होते हैं और इस अटल लेक्चर सीरीज का उद्देश्य पुराने छात्रों और संस्थान को फिर से जोड़ना, पुरानी यादें ताजा करना, अनुभव साझा करना और वर्तमान छात्रों को मार्गदर्शन देना है। विमोचन कार्यक्रम में कुलसचिव ज्ञानेन्द्र कुमार, एलुमनाई सेल की समन्वयक प्रो पूनम पुरी, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर पुरातनछात्र संघ की उपाध्यक्ष प्रो अपर्णा राज, सचिव डॉ संजीव श्रीवास्तव, प्रो सौरभ श्रीवास्तव, प्रो काव्या दुबे, डॉ अनुपम व्यास डॉ अनु सिंघला, डॉ शशि आलोक, डॉ प्रियंका चौहान, डॉ ऋषि सक्सेना, डॉ शंभू नाथ, डॉ बृजेंद्र कश्यप, डॉ मेधा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments