HomeArchitectureBreakingमहापौर बंगले के कर्मचारियों संग महापौर ने मनाई ‘कृतज्ञता की राखी’

महापौर बंगले के कर्मचारियों संग महापौर ने मनाई ‘कृतज्ञता की राखी’

मुंबई। “रक्षाबंधन का त्योहार केवल खून के रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, देखभाल और सुरक्षा का अटूट बंधन है। दिन-रात सेवा देने वाले महापौर बंगले के सभी कर्मचारी हमारे परिवार का ही हिस्सा हैं,” ये भावपूर्ण उद्गार मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने व्यक्त किए।भायखला स्थित महापौर निवास पर शुक्रवार को महापौर बंगले के सभी कर्मचारियों के साथ पारिवारिक माहौल में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर विधायक चित्रा वाघ प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।महापौर रितु तावड़े और विधायक चित्रा वाघ ने कर्मचारियों को स्वयं राखी बांधी और उनका औक्षण किया। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। त्योहारों के दौरान भी अपने कर्तव्य पर तत्पर रहकर सेवाएं देने वाले महापौर बंगले के कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से इस छोटे से समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर महापौर और कर्मचारियों के बीच आत्मीयता और पारिवारिक भावना देखने को मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments