Saturday, October 19, 2024
Google search engine
HomeEntertainmentनवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहली सफल लैंडिंग, नामकरण हुआ लोकनेते...

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहली सफल लैंडिंग, नामकरण हुआ लोकनेते डीबी पाटिल के नाम पर

नवी मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को वायुसेना के सी-295 और सुखोई-30 विमानों की सफल लैंडिंग की गई। इस उद्घाटन अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रनवे का निरीक्षण किया और भारतीय वायुसेना के अधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री शिंदे ने इस मौके पर हवाई अड्डे का नाम लोकनेते डीबी पाटिल नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस अवसर पर कहा, हम उड़ान के साथ-साथ लड़ाई के लिए भी तैयार हैं। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नवी मुंबई हवाई अड्डा स्थानीय लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा। भारतीय वायुसेना का सी-295 विमान जब रनवे पर उतरा, तो उसे ‘वाटर सैल्यूट’ दिया गया, इसके बाद सुखोई-30 विमान ने भी सफल उड़ान भरी। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिंदे ने विमानों के सफल परीक्षण के बाद कहा कि जल्द ही इस हवाई अड्डे से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी।
कौन थे लोकनेते डीबी पाटिल?
दिनकर बालू पाटिल, जिन्हें लोकनेते डीबी पाटिल के नाम से जाना जाता है, नवी मुंबई के उरण के जसाई गांव में जन्मे एक प्रतिष्ठित नेता और किसानों की आवाज थे। उन्होंने नवी मुंबई की स्थापना के लिए अधिग्रहीत भूमि का उचित मुआवजा दिलाने के लिए किसानों का सफल आंदोलन किया था। उनके इसी योगदान को ध्यान में रखते हुए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा गया है। पाटिल अपने राजनीतिक जीवन में 5 बार विधायक, 2 बार सांसद और एक बार महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments