Friday, March 29, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraमजदूरों को ले जा रहा टेंपो महाबलेश्वर खाई में गिरा, 40 घायल

मजदूरों को ले जा रहा टेंपो महाबलेश्वर खाई में गिरा, 40 घायल

सतारा। महाराष्ट्र के सातारा जिले में महाबलेश्वर के समीप शनिवार सुबह में एक टेम्पो के सड़क पर पलट जाने से उसमें सवार 40 मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। बुलढाणा और अकोला क्षेत्र के मजदूरों को काम पर ले जा रहा एक टेंपो आज सुबह महाबलेश्वर तालुक के मुकदेव गांव के पास एक खड़ी ढलान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि टेंपो में कुल 40 मजदूर सवार हैं। इस हादसे में घायलों में छोटे बच्चे भी हैं और 2 गर्भवती महिलाओं के भी होने की खबर है। हादसे में घायलों में से कुछ को तालदेव और कुछ को महाबलेश्वर ग्रामीण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को सतारा के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। सह्याद्री ट्रेकर्स के कार्यकर्ताओं ने घायलों की मदद की। प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि मजदूर सड़क के काम के लिए महाबलेश्वर आए हैं और बताया जा रहा है कि हादसा शनिवार सुबह नौ बजे हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments