HomeMaharashtraसांगली जिले में एसयूवी व ट्रैक्टर में भिडंत, पांच लोगों की मौत,...

सांगली जिले में एसयूवी व ट्रैक्टर में भिडंत, पांच लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

सांगली। पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में बुधवार सुबह एक एसयूवी और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे रत्नागिरी-पंढरपुर मार्ग पर मिराज के पास हुई। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार एसयूवी में सवार तीन पुरुषों, 12 वर्षीय एक लड़के और एक महिला की मौत हो गई, जब तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मिराज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि एसयूवी कोल्हापुर से रत्नागिरी की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर में ईंटें लदी हुई थीं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments