
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। युवा भाजपा नेता अनुज पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को सुंदरकाण्ड पाठ एवं पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, युवा नेता अनिल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बाबा बर्फानी मंडली द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सुंदरकाण्ड पाठ किया गया। भक्तिमय माहौल में उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आराधना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में भारतीय सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा बाबा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रशांत दीक्षित, मोना पाण्डेय, शिवम शुक्ला, अजय द्विवेदी, प्रियांशु पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अनुज पाण्डेय ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद उन्हें समाज सेवा के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।



