HomeHealth & Fitnessउन्नाव पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

उन्नाव पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

डॉ. सुनील विश्वकर्मा, डीएम और एसएसपी ने किया योगाभ्यास

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी, एसएसपी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नियमित योगाभ्यास तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच और कार्यक्षमता में वृद्धि का प्रभावी माध्यम है। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि योग आज पूरी दुनिया को भारत की अमूल्य देन के रूप में स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ और निरोग समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से संतुलित और आध्यात्मिक रूप से जागरूक बनाती है। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रशासनिक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में जनपदवासी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। अनुशासित, गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न यह कार्यक्रम “योग अपनाएं, निरोग रहें” और “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments