HomeArchitectureखेत में काम कर रहे किसान पर आवारा सांड का हमला, तीन...

खेत में काम कर रहे किसान पर आवारा सांड का हमला, तीन दिन बाद इलाज के दौरान मौत

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। बीघापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सारू खेड़ा के ददई खेड़ा गांव में आवारा सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल किसान की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ददई खेड़ा निवासी 55 वर्षीय अंजनी कुमार पुत्र गंगा विशुन सोमवार को अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक आवारा सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें कई बार पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद उनके पुत्र अनमोल पटेल ने शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से सांड को भगाकर अपने पिता को बचाया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण घायल अंजनी कुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अंजनी कुमार अपने पीछे पत्नी हेमलता, बड़ी बेटी दीपाली पटेल, छोटी बेटी अनुष्का पटेल और पुत्र अनमोल पटेल को छोड़ गए हैं। दीपाली बीटीसी की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि अनुष्का स्नातक की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। पुत्र अनमोल ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है और आगे की पढ़ाई की तैयारी में जुटा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा गोवंश लंबे समय से किसानों और आम नागरिकों के लिए गंभीर समस्या बने हुए हैं। खेतों में फसलों की रखवाली और कृषि कार्य करने वाले किसानों पर आवारा सांडों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। किसान की मौत के बाद ग्रामीणों में आवारा गोवंश की समस्या को लेकर रोष व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments