रकम होल्ड कर कोर्ट के आदेश से मनीष कुमार को लौटाई, पीड़ित ने पुलिस का जताया आभार

देवेश प्रताप सिंह राठौर/झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के 90 हजार रुपये पुलिस की सक्रियता से वापस मिल गए। थाना प्रेमनगर की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया और न्यायालय के आदेश के बाद पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।पुलिस के अनुसार, हंसारी स्थित राय कॉलोनी निवासी मनीष कुमार पुत्र स्व. मूलचन्द्र राय के साथ 8 जुलाई 2026 को 90 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। मामले में साइबर शिकायत संख्या 33107260161784 के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा अपराध संख्या 339/2026, धारा 317(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया था।शिकायत मिलने के बाद थाना प्रेमनगर साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड से संबंधित 90 हजार रुपये की पूरी रकम को होल्ड करा दिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के आदेश के माध्यम से 26 अगस्त 2026 को पूरी धनराशि मनीष कुमार को वापस करा दी गई।यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश विनोद के. सिंह के निर्देश, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार के निर्देशन में की गई। पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम अरीबा नोमान और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम असमा वकार के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।अपनी पूरी रकम वापस मिलने पर पीड़ित मनीष कुमार ने झांसी पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद पत्र दिया। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों की रोकथाम के साथ आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने का अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है।

