HomeArchitectureEducationबुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पूरे किए स्थापना के 50 वर्ष, 51वें वर्ष में...

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पूरे किए स्थापना के 50 वर्ष, 51वें वर्ष में किया प्रवेश

कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने विश्वविद्यालय परिवार के साथ किया यज्ञ-पूजन, उत्कृष्ट शिक्षा और अनुसंधान का अग्रणी केंद्र बनाने का आह्वान

झांसी, उत्तर प्रदेश। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने 26 अगस्त 2026 को अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर 51वें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय की मंगलकामना के लिए यज्ञ एवं पूजन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में कुलपति प्रो. पाण्डेय ने कहा कि यह अवसर केवल एक संस्था की स्थापना को स्मरण करने का नहीं, बल्कि ज्ञान, शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाने का है। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्थान ने नैक (NAAC) A++ ग्रेड प्राप्त करने के साथ यूजीसी कैटेगरी-1, पीएम-उषा (MERU) और एनआईआरएफ (NIRF) जैसी प्रतिष्ठित श्रेणियों और पहलों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। कुलपति ने विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति के लिए कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रो. पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से आह्वान किया कि सभी मिलकर संस्थान को उत्कृष्ट शिक्षा, उच्च स्तरीय अनुसंधान और नवाचार के अग्रणी केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। इस अवसर पर प्रो. अर्चना वर्मा, प्रो. एम.एम. सिंह, प्रो. मुन्ना तिवारी, प्रो. डी.के. भट्ट, प्रो. अश्विनी कुमार, प्रो. आलोक कुमार, प्रो. विनीत सिंह, डॉ. शंभूनाथ सिंह, डॉ. सुनील त्रिवेदी, डॉ. धीरेंद्र यादव, डॉ. ऋषि सक्सेना, डॉ. संतोष पांडे, डॉ. कौशल त्रिपाठी, कुलपति के निजी सचिव अनिल बोहरे, डॉ. अतुल प्रकाश खरे और अतीत विजय सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments