HomeMaharashtraमहाराष्ट्र में 22 से 31 जुलाई तक विशेष राशन कार्ड वितरण अभियान

महाराष्ट्र में 22 से 31 जुलाई तक विशेष राशन कार्ड वितरण अभियान

पात्र लाभार्थियों के लिए राज्यभर में लगेंगे शिविर: मंत्री छगन भुजबल

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत पात्र नागरिकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए 22 से 31 जुलाई 2026 तक राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाएगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल की पहल पर आयोजित इस अभियान के दौरान राज्यभर में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कोटे के अनुसार नए राशन कार्ड जारी किए जाएंगे। सरकार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को अधिक जनोन्मुखी, पारदर्शी और गतिशील बनाना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पाने से कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से पात्र लाभार्थियों को शीघ्र योजना में शामिल करने के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।2 जून 2026 के शासनादेश के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केंद्र सरकार से प्राप्त लाभार्थी कोटे का जिलावार पुनर्गठन किया गया है। इसके आधार पर उपलब्ध कोटे का प्रभावी उपयोग करते हुए संबंधित अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को नए राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष अभियान के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र नागरिकों से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, उनकी तत्काल जांच की जाएगी, पात्रता निर्धारित की जाएगी तथा संबंधित जिले को उपलब्ध कोटे के अनुसार नए राशन कार्ड मंजूर कर वितरित किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इस अभियान से राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी, उपलब्ध लाभार्थी कोटे का बेहतर उपयोग होगा और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सकेगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने राज्य के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी विशेष शिविर में पहुंचकर आवेदन करें और इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments