
पालघर। ‘हिंद दी चादर’ के रूप में विख्यात श्री गुरु तेग बहादुर साहिबजी के 350वें शहीदी समागम शताब्दी वर्ष के अवसर पर वसई-विरार शहर महानगरपालिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिकों के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन स्वास्थ्य शिविरों में नागरिकों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, परामर्श तथा आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। महानगरपालिका प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। इस पहल के माध्यम से शहीदी समागम वर्ष को समाजोपयोगी गतिविधियों से जोड़ते हुए जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

