HomeMaharashtraSonipat: महाराष्ट्र में नेशनल रग्बी प्रतियोगिता में राखी दिखाएगी हुनर

Sonipat: महाराष्ट्र में नेशनल रग्बी प्रतियोगिता में राखी दिखाएगी हुनर

Sonipat

सोनीपत:(Sonipat) खरखौदा के बिरला इंटरनेशनल स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा राखी का महाराष्ट्र में होने वाली नेशनल रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। शनिवार को बिरला स्कूल के कार्यकारी अधिकारी सिकंदर दहिया ने बताया कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि स्कूल के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पांच दिवसीय नेशनल रग्बी प्रतियोगिता में चयन हुआ है जो कि 4 से 8 जून तक महाराष्ट्र में आयोजित होगी। छात्रा राखी हरियाणा की ओर से प्रतिनिधित्व करेगी। स्कूल प्रबंधक कुलदीप दहिया ने छात्रा राखी को आशीर्वाद और बधाई देते हुए कहा कि नेशनल प्रतियोगिता में भी उनके स्कूल की छात्रा राखी जरूर गोल्ड मैडल जीत कर स्कूल, माता पिता व प्रदेश का नाम रोशन करेगी। प्राचार्य दिनेश शर्मा ने राखी की सफलता के पीछे उनके स्कूल स्टाफ व कोच के मार्गदर्शन की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments