Wednesday, September 27, 2023
Google search engine
HomeIndiaRanchi: ट्रेन हादसे के दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करे केंद्र सरकार:...

Ranchi: ट्रेन हादसे के दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करे केंद्र सरकार: राजेश ठाकुर

Ranchi

रांची:(Ranchi) ओडिशा में बालासोर में तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में यात्रियों की मौत पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है। साथ ही मृतकों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रेल हादसे में जो भी यात्रियों की मृत्यु हुई है उनके परिवार के साथ पूरा कांग्रेस परिवार संवेदना व्यक्त करता है एवं इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना न घटे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करे और इस घटना की जिम्मेवारी रेल मंत्री स्वयं लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments