HomeReligionश्री जगन्नाथ जी का भंडारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न

श्री जगन्नाथ जी का भंडारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। सार्वजनिक श्री श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा समिति उन्नाव के तत्वावधान में कात्यायन गेस्ट हाउस, में भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। पदाधिकारियों ने पूजन अर्चन आरती के साथ भंडारे का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी ने सेवा भाव से भंडारे को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। समिति ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, पदाधिकारियों, मीडिया बंधुओं आदि को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान करते हुए सभी के प्रति आभार जताया और भगवान श्री जगन्नाथ जी से समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुन सिंह व प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह सनी, सदर विधायक प्रतिनिधि प्रखर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू, अध्यक्ष राम प्रकाश चौरसिया, महामंत्री विजय गुप्ता, प्रबंधक निर्भय निगम, मंत्री मनोज निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता गुड्डू, संरक्षकों विवेक गुप्ता, राजेश दुबे, निशीथ निगम, प्रथम श्रीवास्तव, राजन मिश्रा, राकेश सिंह एडवोकेट, राम तनेजा, जी एस भदौरिया, अमित निगम लोली, अशोक रस्तोगी, संजीव गुप्ता राजा, अमित मिश्रा, महिला मंडल अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, मीडिया प्रमुख डॉ मनीष सेंगर, प्रतीक चौरसिया, शीनू निगम, व्यापारी नेता रजनीकांत श्रीवास्तव और अमित मिश्रा, विमल द्विवेदी, संजय गुप्ता, राज कुमार याज्ञसेनी, अमित चौरसिया,, अरविंद वर्मा, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ संजय मिश्रा, श्रवण राजपाल, राम चन्द्र गुप्ता, इंस्पेक्टर संतोष कुमारी सिंह, शिवम पटेल, राहुल कश्यप आदि सहित हज़ारों श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद चखा। भंडारे के मध्य डॉ राम कुमार शर्मा ने सुमधुर भजन सुनाकर सबको भावविभोर किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments