Homeमुंबईवरिष्ठ शिक्षक गुलाब गिरी का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

वरिष्ठ शिक्षक गुलाब गिरी का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित नारियलवाड़ी मनपा हिन्दी शाला क्रमांक 1 के वरिष्ठ शिक्षक गुलाब गिरी वैसे तो 1 जून से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन गर्मी की छुट्टी के कारण शाला 12 जून को शुरू होगी। इसीलिए नारियलवाड़ी शाला परिवार द्वारा उनका सम्मान समारोह 27अप्रैल को ही पुष्पगुच्छ, नारियल एवं अंग वस्त्र देकर कर किया। इस अवसर पर गुलाब गिरी का परिवार, भूतपूर्व उपशिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र, विभाग निरीक्षक अशोक जैसवार, प्रधानाध्यापक गंगा प्रसाद तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक ओमकार भार्गव, संतोष कुमार सिंह, अच्छेलाल पाठक, सुरजीत पाल, अनिल राठौड़, जनार्दन वर्मा, राजकुमार, सोमनाथ थोरात, रामचन्दर यादव, शैलेश सिंह एवं लालचंद निषाद आदि गणमान्य उपस्थित थे। गंगा प्रसाद तिवारी नेउनके अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की। कार्यक्रम का संचालन सोमनाथ थोरात ने बड़े ही अच्छे ढंग से किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments