HomeHealth & Fitnessडॉक्टर्स डे पर वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. रोबिन श्रीवास्तव सम्मानित

डॉक्टर्स डे पर वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. रोबिन श्रीवास्तव सम्मानित

झांसी, उत्तर प्रदेश। डॉक्टर्स डे के अवसर पर सावित्री दंत चिकित्सालय एवं नर्सिंग होम के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. रोबिन श्रीवास्तव को दंत चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में झांसी मंडल के आयुक्त विमल कुमार दुबे (आईएएस) ने डॉ. रोबिन श्रीवास्तव को सम्मानित किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार, नीमा (NIMA) के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद गुप्ता, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. रविंद्र कुमार सक्सेना सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।डॉ. रोबिन श्रीवास्तव लंबे समय से सावित्री दंत चिकित्सालय एवं नर्सिंग होम के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। झांसी और बुंदेलखंड क्षेत्र में उनकी सेवाओं को विश्वसनीय और प्रभावी माना जाता है। सावित्री दंत चिकित्सालय के निदेशक डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव भी दंत चिकित्सा क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वे पूर्व में झांसी मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग में प्रोफेसर रह चुके हैं। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। बुंदेलखंड क्षेत्र में सावित्री दंत चिकित्सालय वर्षों से बेहतर उपचार, अनुभवी चिकित्सकों और मरीजों के विश्वास के कारण अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। डॉक्टरों की समर्पित सेवाओं और मरीजों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते यह संस्थान दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक विश्वसनीय केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments