HomeMaharashtraउद्धव ठाकरे को धोखा देकर संजय राऊत १० जून को एनसीपी में...

उद्धव ठाकरे को धोखा देकर संजय राऊत १० जून को एनसीपी में होंगे शामिल- विधायक नितेश राणे का बड़ा दावा

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक नितेश राणे ने रविवार को शिवसेना उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत पर बड़ा हमला किया। नितेश राणे ने संजय राउत की तुलना सांप से की और कहा कि वे उद्धव ठाकरे को धोखा देंगे। साथ ही नितेश ने यह भी भविष्यवाणी की कि राउत १० जून को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ज्वाइन करने वाले हैं। नितेश राणे ने पत्रकारों से बातचीत मे कहा महाराष्ट्र की राजनीति में आने वाले दिनों में बहुत उठा-पटक होने वाला है। उन्होंने कहा कि संजय राउत १० जून को एनसीपी की सदस्यता लेंगे। राणे ने यह भी दावा किया कि संजय राउत अजित पवार के विरोध में हैं और अगर पवार पार्टी छोड़ते हैं तो वे एनसीपी में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा मुझे मिली जानकारी के अनुसार, संजय राउत शरद पवार का अनुसरण कर रहे हैं और जल्द ही एनसीपी में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने जल्दबाजी में ये फैसला लिया है। संजय राउत ने हमेशा अजित पवार का विरोध किया है। इसलिए उनकी सिर्फ एक शर्त है, अगर अजित पवार पार्टी छोड़ते हैं, तो वह एनसीपी में शामिल हो जाएंगे। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि संजय राउत उद्धव ठाकरे को राजनीतिक रूप से खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा संजय राउत निकट भविष्य में राकांपा के मंच पर नजर आएंगे। शरद पवार के इस्तीफा देने पर विपक्ष के सभी नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात कर इस्तीफा न देने को कहा था. लेकिन मैंने कहीं पढ़ा या देखा नहीं कि उद्धव ठाकरे ने उन्हें फोन किया या इस्तीफा न देने के लिए कहा। इसलिए संजय राउत राजनीतिक तरीके से उद्धव ठाकरे को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं उद्धव ठाकरे को सिर्फ इतना बताना चाहता हूं कि संजय राउत सांप हैं। इस बीच, नितेश राणे के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए, आदित्य ठाकरे ने कहा कि भाजपा नेता को इस तरह के बयान देने के लिए ठभुगतानठ किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments