Wednesday, May 6, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentउभरता सितारा: गायिका खुशी ठाकुर

उभरता सितारा: गायिका खुशी ठाकुर

इन दिनों संगीत की दुनिया में सैड और रोमांटिक गानों की मधुर आवाज के लिए जानी जाने वाली गायिका खुशी ठाकुर तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। एक वर्सटाइल सिंगर के रूप में उभर रहीं खुशी लाइव सिंगिंग और प्लेबैक सिंगिंग दोनों क्षेत्रों में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, जिससे वे बॉलीवुड में भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।खुशी ठाकुर ने अपने प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘लव के फंडे’ के गीत ‘अनमोल मस्का’ से की। इसके बाद उन्होंने लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए अब तक 20 से अधिक हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है। गायन के साथ-साथ वह नृत्य में भी पारंगत हैं और उन्होंने भरतनाट्यम की विधिवत शिक्षा प्राप्त की है।लाइव परफॉर्मेंस के क्षेत्र में भी खुशी ठाकुर ने अपनी अलग पहचान बनाई है। सैफई महोत्सव में उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा उन्होंने कई स्टेज शो और सरकारी कार्यक्रमों में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा है। मुंबई में उन्हें ‘वॉइस ऑफ वैली’ के नाम से भी जाना जाता है, जो उनकी लोकप्रियता और प्रतिभा का प्रमाण है।खुशी ठाकुर ने पुराने गीतों के रीक्रिएट, कवर सॉन्ग और रीमिक्स वर्जन में भी अपनी अलग छाप छोड़ी है। वह किशोर कुमार, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल के गीत सुनना पसंद करती हैं। साथ ही लता मंगेशकर और आशा भोसले को अपना आदर्श मानती हैं।उनके संगीत गुरु कमलेश समान्या हैं, जिनसे उन्हें निरंतर मार्गदर्शन मिलता है। खुशी ने पंजाबी फिल्म में दर्शन लख्खेवाला के साथ डुएट सॉन्ग भी गाया है और वेब सीरीज के लिए भी अपनी आवाज दी है।उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में ‘राइजिंग रोनाल्डो’ (ट्रिब्यूट सॉन्ग), ‘वो जो पास था मेरे’ और ‘तू मुझमें क्यों नहीं’ जैसे गाने शामिल हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।गौरतलब है कि सिंगिंग के साथ-साथ खुशी ठाकुर ने 50 से अधिक पहाड़ी गढ़वाली म्यूजिक वीडियो में अभिनय भी किया है, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है और वे लगातार नए मुकाम हासिल करने की ओर अग्रसर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments