Homeमुंबईमहिम विधानसभा क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा

महिम विधानसभा क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा

मुंबई। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं बृहन्मुंबई महानगरपालिका की अतिरिक्त आयुक्त (शहर) प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे ने आज 181-माहिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता पंजीकरण अधिकारी कार्यालय का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर अधिकारियों (BLO) के साथ प्रत्यक्ष संवाद किया और मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन तथा अन्य संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पूरी की जाएं, ताकि मतदाता सूची अद्यतन करने का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर जी दक्षिण विभाग एवं कर निर्धारण एवं संकलन की सहायक आयुक्त स्वप्नजा क्षीरसागर, मतदाता पंजीकरण अधिकारी प्रशांत पानवेकर, निर्वाचन समन्वय अधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण वाव्हळ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments