
मुंबई, 22 अप्रैल। पीसीएम और पीसीबी समूह के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए महाराष्ट्र सरकार ने दूसरे प्रयास (Second Attempt) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने बताया कि छात्रों की लगातार मिल रही मांगों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब इच्छुक विद्यार्थी 23 अप्रैल 2026 की रात 11:59 बजे तक पंजीकरण कर सकेंगे। इस फैसले से वे छात्र, जो किसी कारणवश पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, उन्हें एक और मौका मिल गया है।मंत्री ने छात्रों से अपील की है कि वे इस बढ़ाई गई समयसीमा का लाभ उठाते हुए बिना देरी के अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें। पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट: MAHACET Official Portal।

