
रांची:(Ranchi) झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को रांची राजभवन के समक्ष महा धरना का आयोजन किया। महा धरना की अध्यक्षता हजारीबाग के पूर्व सांसद और भाकपा के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने किया।
मेहता ने कहा कि झारखंड सरकार विस्थापन आयोग का गठन शीघ्र करें। गैरमजरूआ जमीन भूमि बैंक में डाल दिया गया, वर्तमान सरकार भी ध्यान नहीं दे रही है। धरना के माध्यम से भूमि बैंक को रद्द कर किसानों की रसीद पुनः चालू करने की भी मांग की। महिला नेता वासवी किड़ो ने राज्य के विस्थापितों के हक अधिकार के लिए संघर्ष को तेज करने की अपील की ।
सभा को रांची जिला सचिव अजय कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, सीपीआईएम के सुजीत सिन्हा, सुफल महतो, सीटू के राजकुमार गोराई ,राष्ट्रीय जनता दल के राजेश यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया।




