HomeCrimeRanchi: रांची में मोबाइल लूट का आरोपित गिरफ्तार

Ranchi: रांची में मोबाइल लूट का आरोपित गिरफ्तार

Ranchi

रांची:(Ranchi) पिठौरिया थाना पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए 12 मोबाइल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम इकबाल अंसारी है। वह लोहरदगा के पेशरार का रहने वाला है। इसके पास से घटना में प्रयोग किया गया एक पल्सर बाइक और सात लूट के मोबाईल सहित अन्य छह मोबाइल कुल 12 मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 28 मई को रातू निवासी पंकज कुमार दूबे ने हथियार का भय दिखाकर सात मोबाइल और चार हजार 500 रुपये लूटने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मामले को लेकर एएसपी मुमल राजपुरोहित के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने आरोपित को तकनीकी शाखा के सहयोग से रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसकी निशानदेही पर पांच अन्य लूटे गये मोबाईल को अन्य स्थानों से बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी का लोहरदगा में पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments