Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव में रेलवे क्रॉसिंग बंद: मरम्मत कार्य के चलते यातायात डायवर्ट, आमजन...

उन्नाव में रेलवे क्रॉसिंग बंद: मरम्मत कार्य के चलते यातायात डायवर्ट, आमजन को हो रही परेशानी

भूपेंद्र सिंह/उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उन्नाव नगर में स्थित लखनऊ रोड रेलवे क्रॉसिंग को रेलवे विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को बंद कर दिया गया। यहां ट्रैक पर टेंपिंग और ओवरहालिंग का कार्य शुरू किया गया है, जो रविवार तक जारी रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्य रेल ट्रैक की मजबूती और सुरक्षित संचालन के लिए किया जा रहा है। हालांकि, क्रॉसिंग बंद होने के कारण आम नागरिकों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है। लखनऊ से बांगरमऊ की ओर आने वाले हल्के वाहनों को ग्राम सुरसेनी के सामने से गौरा होते हुए संडीला मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया है। वहीं चौपहिया और दोपहिया वाहन सवारों को ग्राम मऊ होकर अपने गंतव्य तक पहुंचने की सलाह दी गई है।मार्ग परिवर्तन के चलते कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति भी देखने को मिल रही है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त समय लग रहा है। रेलवे विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य जनहित में कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में रेल सेवाएं अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकें। विभाग ने आश्वासन दिया है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही सोमवार तक रेलवे क्रॉसिंग को पुनः खोल दिया जाएगा और आवागमन सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments