Saturday, June 28, 2025
Google search engine
HomeबिहारPurnia: सदर विधायक विजय खेमका सहित 800 से ज्यादा जगहों पर सुना...

Purnia: सदर विधायक विजय खेमका सहित 800 से ज्यादा जगहों पर सुना गया मन की बात का सौंवा एपिसोड

Purnia

पूर्णिया:(Purnia) पूर्णिया जिला के आठ सौ से ज्यादा स्थानों पर पीएम के मन की बात का 100 वां एपिसोड कार्यक्रम को बड़ी संख्या में लोगों ने रविवार को सुना | सदर विधायक विजय खेमका (MLA Vijay Khemka) ने कहा पूर्णिया विधान सभा क्षेत्र के सौ से अधिक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा लोगों ने पीएम के मन की बात सुनी | माधोपाड़ा बूथ संख्या 101 एवं 102 अंतर्गत दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित पीएम के मन की बात कार्यक्रम में विधायक सहित सैकड़ों लोगों ने मन की बात सुना |

विधायक ने कहा मन की बात के 100 वां एपिसोड सुनने के प्रति देश की जनता में उत्साह रहा है | पूरे देश में चार लाख से ज्यादा स्थानों पर तथा बिहार में 26000 स्थानों पर PM के मन की बात सुनने का कार्यक्रम आयोजित था | विधायक ने कहा पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम ने लोकप्रियता का इतिहास रचा है | मन की बात को लोगों ने जीवन के लिए जरुरी बात के रूप में अपनाया है |

जिससे जीवन दर्शन भी है और जीवन के प्रति आकर्षण भी | यह जीने का सलिका बताता है |पीएम के मन की बात 65 प्रतिशत श्रोता हिंदी में सुनते है | 52 भाषा तथा 11 विदेशी भाषा में मन की बात प्रसारित किया जाता है | देश के 96 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री के मन की बात से परिचित है |

मन की बात का एक सौंवां एपिसोड वर्ल्ड गिनीज बुक में स्थान बनाएगा | आज मन की बात की देश विदेश के करोड़ो में लोगों ने सुना और प्रधानमंत्री जी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है | पीएम के मन की बात का 100 वां एपिसोड के कार्य्रम को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा के लगे सभी कार्यकर्ताओं को सदर विधायक विजय खेमका ने धन्यवाद दिया |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments