Monday, March 23, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमुंबई में प्रॉपर्टी फेरफार प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, 30 लाख नागरिकों को मिलेगा...

मुंबई में प्रॉपर्टी फेरफार प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, 30 लाख नागरिकों को मिलेगा बड़ा लाभ

मुंबई। मुंबई शहर जिले में संपत्ति (मिल्कत) के फेरफार की प्रक्रिया को डिजिटल रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार को राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि इस नई ऑनलाइन व्यवस्था से करीब 30 लाख नागरिकों को राहत मिलेगी। मंत्री बावनकुळे ने बताया कि मुंबई में पहली बार मिल्कत फेरफार की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन शुरू की गई है। अब नागरिक mahabhumi.gov.in पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकेंगे और अपने आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में प्रॉपर्टी कार्ड की अलग-अलग कंप्यूटरीकृत प्रणालियों के कारण अब तक कई तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन नागरिकों की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने इस प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत मुंबई शहर जिले के 19 राजस्व विभागों और 4 नगर रचना योजनाओं से जुड़ी लगभग 27,847 प्रॉपर्टी कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके लिए विशेष डिजिटल प्रणाली विकसित की गई है। मंत्री ने बताया कि इस सुविधा के तहत पहली बार 45 प्रकार के फेरफार- जैसे खरीद-बिक्री (सेल डीड), वारिस, गिफ्ट डीड, लीज, मॉर्गेज, रोड सेटबैक, आरक्षण और भूमि अधिग्रहण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इस पहल को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए उन्होंने मुंबई शहर की जिलाधिकारी आंचल गोयल की सराहना की और कहा कि यह कदम प्रशासन को अधिक पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments