Thursday, May 21, 2026
Google search engine
HomeBollywoodफिल्म ‘तीसरी बेगम’ के साथ फिर चर्चा में निर्माता-निर्देशक केसी बोकाड़िया, सेंसर...

फिल्म ‘तीसरी बेगम’ के साथ फिर चर्चा में निर्माता-निर्देशक केसी बोकाड़िया, सेंसर विवाद के बाद 22 मई को होगी रिलीज

मेड़ता सिटी। राजस्थान के मीरां नगरी मेड़ता से निकलकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक केसी बोकाड़िया एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘तीसरी बेगम’ को लेकर चर्चा में हैं। सेंसर विवाद और कानूनी लड़ाई के बाद उनकी यह फिल्म शुक्रवार, 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मूल रूप से मेड़ता निवासी केसी बोकाड़िया को फिल्म इंडस्ट्री में “फिल्म फैक्ट्री” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने लगभग 55 वर्षों के फिल्मी करियर में 60 से अधिक हिंदी फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है। इसके अलावा मराठी, पंजाबी और तमिल फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। उन्होंने मेड़ता का नाम देश और दुनिया में गौरवान्वित किया है। सात दशक की उम्र पार करने के बावजूद बोकाड़िया आज भी पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ फिल्म जगत में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि मेड़ता जैसे छोटे कस्बे से मुंबई पहुंचकर मिली सफलता में मेड़तावासियों की दुआओं का बड़ा योगदान रहा है।केसी बोकाड़िया अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं और उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, रजनीकांत, गोविंदा, माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। फिल्म ‘तीसरी बेगम’ के बारे में बोकाड़िया ने बताया कि यह केवल मनोरंजन के उद्देश्य से नहीं बनाई गई, बल्कि यह रिश्तों, शादी और समाज की सोच को दर्शाने वाली फिल्म है। फिल्म की कहानी तीन शादियों और उनसे जुड़ी परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें ड्रामा, इमोशन और पारिवारिक रिश्तों की गहरी झलक देखने को मिलेगी।फिल्म निर्माण के दौरान हुए विवाद पर बोकाड़िया ने कहा कि जब फिल्म सेंसर बोर्ड के पास गई तो कई बदलाव सुझाए गए। खासतौर पर फिल्म से “जय श्रीराम” शब्द हटाने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इसे हटाने से साफ इनकार कर दिया। बाद में मामला मुंबई हाई कोर्ट तक पहुंचा। कुछ कट्स के बाद आखिरकार फिल्म को रिलीज की अनुमति मिल गई। उन्होंने बताया कि फिल्म में मुग्धा गोडसे, कायनात अरोड़ा, केविन गांधी, सुप्रिया कार्णिक और राणा जंग बहादुर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई और लखनऊ में की गई है, जिसमें लखनऊ की तहजीब और आधुनिक जीवनशैली की चमक दोनों को दर्शाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments