Tuesday, May 12, 2026
Google search engine
HomeHealth & Fitnessराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उज्ज्वला सोयम को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उज्ज्वला सोयम को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से किया सम्मानित

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली उज्ज्वला महादेव सोयम को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में देशभर से चयनित कुल 15 नर्सिंग अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव तथा स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव भी उपस्थित थीं। चंद्रपुर के शासकीय सामान्य अस्पताल में कार्यरत उज्ज्वला सोयम पिछले 24 वर्षों से स्वास्थ्य क्षेत्र में समर्पित सेवाएं दे रही हैं। विशेष रूप से नक्सल प्रभावित और आदिवासी क्षेत्रों में कन्या भ्रूण हत्या रोकने, स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी उन्होंने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 की थीम “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य: सक्षम नर्सें जीवन बचाती हैं” रखी गई थी। इस पुरस्कार में पदक, प्रमाणपत्र, प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments