Tuesday, May 26, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव में विवादित होर्डिंग को लेकर सियासी घमासान, सपा कार्यकर्ताओं ने किया...

उन्नाव में विवादित होर्डिंग को लेकर सियासी घमासान, सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। शहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा नेता आजम खान को “महिला विरोधी” बताने वाले विवादित होर्डिंग लगाए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया। होर्डिंग्स में दोनों नेताओं की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखी गई थीं।सुबह होर्डिंग्स की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विवादित होर्डिंग हटाकर आग के हवाले कर दिया तथा जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान “महिला विरोधी आजम-अखिलेश, बना दिया था अधम प्रदेश” और “बेटियों की सुरक्षा शर्मसार” जैसे नारे लगाए गए।सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह भारतीय जनता पार्टी द्वारा सपा की छवि खराब करने की साजिश है। प्रदर्शन में सपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ साधू यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अमन अंजुम और सभासद रवि सोनकर सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि भाजपा से जुड़े अज्ञात लोगों द्वारा यह गलत कार्य कराया गया है। उन्होंने प्रशासन से बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स के पीछे शामिल लोगों और संबंधित फर्म की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसी राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कराई जाएगी।वहीं अनुराग अवस्थी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा इस प्रकार की राजनीति में विश्वास नहीं करती। उन्होंने कहा कि भाजपा जो भी करती है, खुलकर करती है और पार्टी कार्यकर्ताओं का इस मामले से कोई संबंध नहीं है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments