Thursday, June 8, 2023
Google search engine
HomeबिहारPatna: बिहार के कैमूर से यूपी के रॉबर्ट्सगंज जा रही यात्री बस...

Patna: बिहार के कैमूर से यूपी के रॉबर्ट्सगंज जा रही यात्री बस पलटी, 17 घायल

Patna

पटना:(Patna) बिहार (Bihar’s) में कैमूर जिले के भभुआ से उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज जा रही एक निजी बस शुक्रवार को अधौरा के जंगल में लोहदी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में 17 यात्री घायल हो गए, जिनमें नौ महिलाएं हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बस से बाहर निकाल कर अधौरा, भगवानपुर और भभुआ के अस्पतालों में ले जाया गया।

घायलों में उत्तर प्रदेश के खलियार रामपुर निवासी बनारसी जायसवाल, मिर्जापुर के रामगढ़ निवासी सूर्य प्रताप सिंह और पत्नी लक्ष्मी मौर्या, पड़री रामगढ़ की गीता देवी, राबर्टसगंज के यमराज सिंह, सिकरवार के रामजन्म यादव, बांकी की कबूतरी देवी के अलावा बस कंडक्टर उजारी सिकठी निवासी नसीम खां, अधौरा के सिकरी की चंद्रावती देवी, देवरी की निरी देवी, नागेंद्र साह, भभुआ की मणि देवी, सिकरी की ज्ञानी देवी, कोल्हुआ के जगेश्वर सिंह, कुरुआसोत की संजली देवी कुरुआसोत, देवरी के मनोज कुमार, संगीता कुमारी हैं। सभी यूपी और बिहार के रहने वाले हैं।

दुर्घटनाग्रस्त बस श्रीराम कंपनी की है। घटना के बाद चालक और खलासी दोनों गायब हो गये। घटनास्थल भभुआ शहर से करीब 25 किलोमीटर दक्षिण में है। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। यात्रियों के अनुसार बस चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था। कई बार यात्रियों ने उसे धीरे चलाने को कहा लेकिन इसके बाद भी वो किसी की बात नहीं सुन रहा था। बार-बार लग रहा था कि बस घाटी में पलट जाएगी। यात्री मजबूर रहे और आखिरकार बस पलट गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments