HomeCrimeइंडिगो फ्लाइट में यात्री पर यौन उत्पीड़न का लगा आरोप, मामला दर्ज

इंडिगो फ्लाइट में यात्री पर यौन उत्पीड़न का लगा आरोप, मामला दर्ज

मुंबई। मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सहयात्री के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गुवाहाटी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इंडिगो ने बयान जारी कर कहा है कि पीड़ित ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और जरूरत पड़ने पर इंडिगो एयरलाइन पुलिस की जांच में सहयोग करेगी। हालांकि इंडिगो ने घटना का पूरा ब्योरा नहीं दिया है। इंडिगो के मुताबिक (इंडिगो की उड़ान) 6ई-5319 से यात्रा कर रहे एक यात्री को एक अन्य यात्री की ओर से कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर गुवाहाटी पहुंचने पर पुलिस के हवाले कर दिया गया। एयरलाइन ने कहा, मुंबई-गुवाहाटी के बीच (इंडिगो फ्लाइट) 6ई-5319 पर यात्रा कर रहे एक यात्री को एक अन्य यात्री से कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद आगमन पर गुवाहाटी पुलिस को सौंप दिया गया। इंडिगो ने बयान में कहा, शिकायतकर्ता द्वारा स्थानीय पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और “जहां आवश्यक होगा, हम उनकी जांच में सहायता प्रदान करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments