Saturday, March 21, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकाला घोड़ा पार्किंग में ओवरचार्जिंग: बीएमसी ने एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की...

काला घोड़ा पार्किंग में ओवरचार्जिंग: बीएमसी ने एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू

मुंबई। मुंबई के काला घोड़ा इलाके में पेड पार्किंग सुविधा का प्रबंधन करने वाली एजेंसी पर स्वीकृत दरों से अधिक शुल्क वसूलने के मामले में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सख्त कार्रवाई की है। जहांगीर आर्ट गैलरी और वी.बी. गांधी मार्ग के पास स्थित इस पार्किंग स्थल का संचालन ‘मेसर्स युवा बेरोजगार सेवा सहकारी संस्था’ को सौंपा गया था, जहां कुल 100 चारपहिया और 45 दोपहिया वाहनों के लिए स्थान है। बीएमसी के अनुसार, दोपहिया वाहनों के लिए अधिकृत शुल्क ₹20 प्रति घंटा और चारपहिया वाहनों के लिए ₹70 प्रति घंटा निर्धारित है, लेकिन शिकायतें मिलने के बाद स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ कि एजेंसी के कर्मचारी चारपहिया वाहनों से ₹150 प्रति घंटा वसूल रहे थे। इतना ही नहीं, एजेंसी ने ‘नो पार्किंग’ संकेतों को ढक कर अवैध रूप से उन स्थानों को भी पार्किंग में बदल दिया था। कर्मचारियों के पास वर्दी या कोई पहचान पत्र भी नहीं था, जो ठेका शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके आधार पर 9 मई को एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15,000 रूपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, बीएमसी ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज की है और एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पेड पार्किंग स्थलों पर ओवरचार्जिंग की शिकायत संबंधित वार्ड कार्यालय में दर्ज कराएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments