Homeउत्तर प्रदेशअहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भाजपा सरकार...

अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

उन्नाव,उत्तर प्रदेश। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति की महान संरक्षक थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर स्थापित उनकी प्रतिमा को खंडित कर प्रदेश की भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह केवल दिखावे की हिंदुत्व राजनीति करती है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर को सैकड़ों मंदिरों के जीर्णोद्धार और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए याद किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह ने उन्हें न्यायप्रिय शासक बताते हुए कहा कि उनका शासन सुशासन और लोककल्याण का आदर्श उदाहरण था। गोष्ठी को चिकित्सा विभाग के चेयरमैन डॉ. आर.एन. कुशवाहा, प्रदीप शर्मा, यूसुफ रफी फारुकी, आशुतोष शर्मा, बाबूराम निषाद, नसीम, संजीव श्रीवास्तव, सैयद सैफ सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments