HomeCrimeपुलिस मुठभेड़ में ट्रैक्टर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली व...

पुलिस मुठभेड़ में ट्रैक्टर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली व अवैध तमंचा बरामद

देवेश प्रताप सिंह राठौर/ झांसी, उत्तर प्रदेश। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बबीना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ट्रैक्टर चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना बबीना पुलिस ने झरर घाट के जंगल, ग्राम बड़ौरा क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस की मुठभेड़ अभियुक्त अनूप सिंह यादव उर्फ दादा पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम सुकुवा, थाना बबीना, जिला झांसी से हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से थाना बबीना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 147/2026, धारा 305 बीएनएस से संबंधित चोरी किया गया जॉन डियर ट्रैक्टर (नंबर UP93 BP7243) मय ट्रॉली बरामद किया गया। इसके अलावा एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम सुकुवा निवासी बृजेन्द्र यादव के घर के बाहर खड़ा जॉन डियर ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना बबीना में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस लगातार चोरी गए ट्रैक्टर की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 29 मई 2026 की रात लगभग 11:50 बजे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना बबीना में मुकदमा अपराध संख्या 152/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/28 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments