Monday, March 9, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमहाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, कल लेंगे शपथ

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, कल लेंगे शपथ

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल पद का कार्यभार संभालने के लिए जिष्णु देव वर्मा सोमवार को अपनी पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, विधान परिषद के सभापति राम शिंदे, राजशिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल, सांस्कृतिक कार्य व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार, मुंबई की मेयर रितु तावड़े, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते तथा मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राजभवन (लोकभवन) पहुंचने पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल पद की शपथ समारोह मंगलवार, 10 मार्च को शाम 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा। देवेंद्र कुमार उपाध्याय, मुख्य न्यायाधीश, बॉम्बे हाई कोर्ट उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments