
मुंबई। म्यांमार के राष्ट्रपति यू मीन आंग ह्लाइंग अपने शिष्टमंडल के साथ मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचे। उनका आगमन मंगलवार सुबह 11:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर हुआ। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति यू मीन आंग ह्लाइंग का औपचारिक स्वागत किया।इस अवसर पर राजशिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल, भारत में म्यांमार के राजदूत अभय ठाकुर, सचिव एवं मुख्य राजशिष्टाचार अधिकारी डॉ. राजेश गवांडे, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिनव देशमुख, मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सौरभ कटियार तथा म्यांमार के महावाणिज्यदूत मोहनराव पिंपळे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रपति यू मीन आंग ह्लाइंग और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अपने नियोजित गंतव्य की ओर रवाना हो गए। यह दौरा भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय संबंधों तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

