HomeArchitectureBreakingमुंबई-ट्रेन गोलीकांड के आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह को 11 अगस्त तक पुलिस...

मुंबई-ट्रेन गोलीकांड के आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह को 11 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

मुंबई। मुंबई के एक मजिस्ट्रेट ने सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल चेतन सिंह की पुलिस हिरासत 11 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। चेतन सिंह ने 31 जुलाई को चलती ट्रेन में एक एएसआई और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की जांच कर रही सरकारी रेलवे पुलिस ने आरोपी चेतन सिंह की रिमांड समाप्त होने के बाद उसे सोमवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी की हिरासत को सात दिनों के लिए बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें गवाहों की पहचान करने और सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने की जरूरत है। हालांकि, मजिस्ट्रेट ने चेतन सिंह की 11 अगस्त तक पुलिस हिरासत बढ़ा दी है। दरअसल, यह घटना 31 जुलाई को महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन के समीप जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन में हुई थी। ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल के एक कांस्टेबल चेतन सिंह ने आरपीएफ के एक एएसआई और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याओं के बाद जीआरपी ने चेतन सिंह के खिलाफ मामले में धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 153(ए) को भी जोड़ा है। चेतन सिंह को मीरा रोड स्टेशन के पास अपने हथियार के साथ ट्रेन से कूदने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। एक मजिस्ट्रेट ने चेतन सिंह को 1 अगस्त को एक सप्ताह की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments