HomeमुंबईMumbai: कोल्हापुर में स्थिति सामान्य, इंटरनेट सेवा फिर से शुरू

Mumbai: कोल्हापुर में स्थिति सामान्य, इंटरनेट सेवा फिर से शुरू

मुंबई:(Mumbai) कोल्हापुर जिले में तनाव के पिछले कुछ दिनों से जारी तनाव के बाद शुक्रवार को स्थिति सामान्य हो गई है। दूरसंचार कंपनियों ने सुबह 10 बजे से इंटरनेट सेवाएं शुरू कर दी हैं। कोल्हापुर में तनाव के बाद जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक सूचना वायरल न हो, इसके लिए मोबाइल कंपनियों को इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया था। इसलिए बुधवार शाम कोल्हापुर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।

कोल्हापुर में मंगलवार को सोशल मीडिया पर औरंगजेब का फोटो स्टेटस लगाने पर तनाव फैल गया था। इसकी प्रतिक्रिया बुधवार को देखने को मिली थी, जब कोल्हापुर के कई इलाकों में औरंगजेब को महिमामंडित किए जाने का जोरदार विरोध किया गया। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वाले 36 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की छानबीन जारी है। गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि औरंगजेब की मानसिकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments