Friday, April 19, 2024
Google search engine
HomeArchitectureMumbai: मुंबई के गिरगांव में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, एक बच्ची...

Mumbai: मुंबई के गिरगांव में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल

दक्षिण मुंबई के गिरगांव में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत का कुछ हिस्सा गिर जाने से सात साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि बच्ची को एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि घटना रात करीब आठ बजे गिरगांव के कटार लेन स्थित श्रीपति ज्वेल्स बिल्डिंग में हुई। यह तब हुआ जब लड़की वीपी रोड पुलिस थाने की सीमा में स्थित इमारत के पास खड़ी थी।बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, कटार लेन में इमारत का कुछ हिस्सा के गिरने से एक बच्ची घायल हो गई। इमारत गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बता दें कि पिछले महीने, सात दिसंबर, 2022 को मुंबई के लोअर परेल इलाके में एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत से बांस के मचान के गिरने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments