Thursday, March 28, 2024
Google search engine
HomeCrimeMumbai: दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Mumbai: दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Mumbai

मुंबई: (Mumbai) हत्या मामले में फांसी की सजा को रद्द करके 25 वर्ष की सजा मिलने के बाद 2 साल से फरार आरोपी को वालीव पुलिस ने महाराष्ट्र जिले के पुणे से गिरफ्तार किया है। वालीव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कैलास बर्वे व क्राइम डिटेक्शन के स.पो.नि.ज्ञानेश फडतरे व पो.उप.नि.अतुल नावले की टीम ने पकड़ा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने प्रेम विवाह किया था। उसके बाद क्रोध में आकर आरोपी ने प्रभु नोचल और उनके तीन रिश्तेदारों को खैरपाड़ा,वसई पूर्व में घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। इस मामले में शिकायतकर्ता ने माणिकपुर थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 302, 307, 452, 34 के तहत केस दर्ज किया गया था । पुलिस ने बताया कि 6 अगस्त 2020 सेंट्रल जेल कळंबा,जिला,कोल्हापुर स्थित आरोपी दिलीप प्रेमनारायण तिवारी को कोरोना महामारी के चलते महाराष्ट्र सरकार के आदेशानुसार जेल अधीक्षक ने उन्हें पैरोल अवकाश पर रिहा किया था।

आरोपी को 27 मई 2022 से पहले हाजिर होना था। आरोपी हाज़िर नहीं हुआ और फरार हो गया। 18 जून 2022 को आरोपी के खिलाफ पुलिस हवलदार जितेंद्र प्रभाकर बांदल (कोल्हापुर सेंट्रल जेल) द्वारा वालीव थाने में धारा 224 के तहत शिकायत दर्ज करवाया था।

पुलिस ने बताया कि,उक्त आरोपी की वालीव थाने के क्राइम डिटेक्शन सेल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस व आरोपियों के परिजनों से जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन,कोई जानकारी नहीं मिली। अपराध की जांच कर रहे पो.उप.नि. अतुल नावले व कर्मचारियों को एक गुप्त मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि उपरोक्त अपराध का आरोपी पुणे जिले के भोसरी में आ रहा है। पुलिस ने नामजद आरोपी को ट्रैप ऑपरेशन चलाकर 1 जून 2023 को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments