Thursday, March 28, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraMumbai: मुंबई-गोवा हाईवे पर निजी बस पलटने से 7 यात्री घायल

Mumbai: मुंबई-गोवा हाईवे पर निजी बस पलटने से 7 यात्री घायल

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) मुंबई-गोवा हाईवे (Mumbai-Goa Highway) पर चंदवे गांव के पास रविवार को तड़के तीन बजे एक निजी बस पलटने से 7 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को महाड ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। चार यात्रियों की हालत चिंताजनक होने से उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया है।

पुलिस के अनुसार रत्नागिरी से मुंबई आ रही निजी लग्जरी बस का मुंबई-गोवा राजमार्ग पर चंदवे गांव के पास अचानक टायर फट गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त इस बस में 22 यात्री सवार थे। इनमें से 7 यात्री घायल हो गए। महाड एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की टीम ने इस मामले में निजी बस के चालक को गिरफ्तार किया है और मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments