HomeCrime₹8 हजार की रिश्वत लेते एमएसईडीसीएल का वायरमैन गिरफ्तार

₹8 हजार की रिश्वत लेते एमएसईडीसीएल का वायरमैन गिरफ्तार

पालघर। पालघर में बिजली बिल कम कराने के नाम पर ₹8,000 की रिश्वत मांगने वाले महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के वायरमैन को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप सुभाष महाजन (38) के रूप में हुई है। एसीबी के अनुसार, 32 वर्षीय एक उपभोक्ता के घर मीटर जांच के दौरान अधिक बिजली बिल आने पर आरोपी वायरमैन ने कथित तौर पर बिल “सेटल” कराने के बदले ₹8,000 की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने 19 अगस्त को शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद 20 अगस्त को पालघर के खारकरुण स्थित हितिनगर रोड पर जाल बिछाया गया। शिकायतकर्ता ने जैसे ही आरोपी को रिश्वत की राशि सौंपी, एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई पंच गवाहों की मौजूदगी में की गई। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप महाजन एमएसईडीसीएल में कनिष्ठ तकनीशियन (वायरमैन) के पद पर कार्यरत है और उमरोली के नैना अपार्टमेंट का निवासी है। उसके खिलाफ पालघर पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक राकेश लक्ष्मण डोंगे के नेतृत्व में, पुलिस उपाधीक्षक दत्ताराम सुभाष कराडे की निगरानी तथा पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटील के मार्गदर्शन में एसीबी की टीम ने अंजाम दी। एसीबी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत एंटी करप्शन ब्यूरो से करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments