Homeउत्तर प्रदेशमियागंज ब्लॉक शिक्षक संघ का निर्वाचन संपन्न, सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

मियागंज ब्लॉक शिक्षक संघ का निर्वाचन संपन्न, सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के विकासखंड स्तरीय निर्वाचन अधिवेशनों के क्रम में विकासखंड मियागंज का निर्वाचन एवं अधिवेशन ब्लॉक संसाधन केंद्र मियागंज में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया विकासखंड सफीपुर के चुनाव अधिकारी तौसीफ अली खान तथा पर्यवेक्षक एवं जिला संयुक्त मंत्री गोविंद मिश्र की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। निर्वाचन में सभी पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कर्मवीर प्रताप सिंह अध्यक्ष, नैमिष कुमार महामंत्री, अनस शमीम कोषाध्यक्ष, श्रुकीर्ति गौतम महिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद जुबैर अख्तर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय सिंह एवं नीरज सिंह उपाध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह, अजय कुमार, अमित सचान तथा नीरज कुमार संयुक्त मंत्री, राजेंद्र कुमार लेखाकार और अखिलेश कुमार आय-व्यय निरीक्षक निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्र, संरक्षक राघवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री रामजन्म सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments