HomeArchitectureमंत्री संजय राठोड ने जलसंधारण परियोजनाओं से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा...

मंत्री संजय राठोड ने जलसंधारण परियोजनाओं से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने के दिए निर्देश

मुंबई। महाराष्ट्र के मृदा एवं जलसंधारण मंत्री संजय राठोड ने जलसंधारण महामंडल और शासन के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं से प्रभावित किसानों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा तत्काल देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में राधानगरी विधानसभा क्षेत्र के जलसंधारण विभाग की विभिन्न लंबित और प्रगति पर चल रही परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर, मृदा एवं जलसंधारण विभाग के सचिव जितेंद्र पापडकर तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान मंत्री संजय राठोड ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राधानगरी, भुदरगड और आजरा तहसीलों के किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन तेजी से कार्रवाई करे और लंबित भुगतान जल्द पूरा किया जाए। वहीं मंत्री प्रकाश आबिटकर ने कहा कि जलसंधारण परियोजनाओं के पूरा होने से भविष्य में सिंचाई और खेती के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। बैठक में राधानगरी तहसील के लघु पाटबंधारे तालाब पाल, बनाचीवाडी, साठवण तलाव आपटाळ और कुक्कडवाडी योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके अलावा भुदरगड तहसील के वासनोली, कारिवडे, चिवाळे, आप्पाचीवाडी और पडखंबे स्थित लघु पाटबंधारे तालाब, मठगाव पाझर तलाव तथा पंडिवरे साठवण तलाव परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। आजरा तहसील के पेरनोली और देवकांडगाव साठवण तलाव परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति का भी अधिकारियों ने विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments