HomeFashionNew Lookपुणे रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में भीषण आग, कई डिब्बे जलकर खाक

पुणे रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में भीषण आग, कई डिब्बे जलकर खाक

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन के एक एक कोच में आधी रात के बाद अचानक भीषण आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंचीं औ आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आज रात लगभग दो बजे पुणे रेलवे स्टेशन जंक्शन के यार्ड में खड़ी एक ट्रेन के डिब्बे में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही समय में आग दो अन्य डिब्बों तक फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों और कर्मियों को मौके पर भेजा गया। ट्रेन काफी समय से यार्ड में खड़ी थी, इसलिए उसमें कोई यात्री मौजूद नहीं था। पुणे रेलवे स्टेशन पर क्वीन्स गार्डन के बगल वाले यार्ड में खड़ी यात्री ट्रेन के स्लीपर कोच में पहले आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि उंची लपटें और काला धुआं काफी दूर से दिख रहा था। इस घटना से रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में मौके पर रेलवे के अधिकारी और रेल पुलिस पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ। फ़िलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि ट्रेन में आग कैसे लगी। रेलवे अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments