Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
HomeCrimeमानपाडा पुलिस की तत्परता की सराहना: 4 घंटे में ढूंढ निकाली 3.5...

मानपाडा पुलिस की तत्परता की सराहना: 4 घंटे में ढूंढ निकाली 3.5 लाख की सोने की चेन

इंद्र यादव/मुंबई। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाले मानपाडा पुलिस स्टेशन की टीम ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज चार घंटे के भीतर एक महिला की गुम हुई करीब 3.5 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन बरामद कर ली। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चेन सुरक्षित रूप से शिकायतकर्ता महिला को वापस सौंप दी। जानकारी के अनुसार, महिला की सोने की चेन कहीं गिर गई थी या खो गई थी। काफी तलाश के बावजूद चेन नहीं मिलने पर महिला ने मानपाडा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता और गुम हुई चेन की ऊंची कीमत को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर तेजी से जांच आगे बढ़ाई। आसपास के तकनीकी इनपुट और अन्य सुरागों को खंगालते हुए पुलिस ने सटीक दिशा में कार्रवाई की और शिकायत दर्ज होने के केवल चार घंटे के भीतर ही सोने की चेन बरामद कर ली। इसके बाद मानपाडा पुलिस स्टेशन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान बरामद चेन महिला को लौटाई गई। अपनी कीमती चेन वापस मिलने पर महिला और उनके परिवार ने पुलिस टीम की तत्परता, ईमानदारी और जनसेवा भावना की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments