HomeMaharashtraमालाड में परमार्थ सेवा समिति का 12वां श्रावणी शिवार्चन, 300 भक्तों ने...

मालाड में परमार्थ सेवा समिति का 12वां श्रावणी शिवार्चन, 300 भक्तों ने किया पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक

इंद्र यादव/मुंबई। मालाड की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था परमार्थ सेवा समिति की मालाड क्षेत्रीय समिति की ओर से रविवार को श्रावण मास के अवसर पर 12वें श्रावणी शिवार्चन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। मालाड पूर्व स्थित कलसरिया अपार्टमेंट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और पार्थिव शिवलिंग का विधिवत रुद्राभिषेक किया। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल भक्ति के रंग में नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में केदारनाथ ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने प्रतिकृति के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और तस्वीरें भी लीं। कार्यक्रम में विकास माहेश्वरी एवं उनकी पत्नी वंदना ने सबसे पहले पूजा का संकल्प लेकर रुद्राभिषेक किया। पंडित अजय भट्टाचार्य के निर्देशन में विद्वान पंडितों ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का संयोजन राजाराम माहेश्वरी ने किया, जबकि आयोजन के प्रबंधन की जिम्मेदारी पवन लाठ ने संभाली। संस्था के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण बियानी, ट्रस्टी विश्वनाथ भरतिया, राम विलास हुरकट, गोपाल बियानी, रामप्रकाश बूबना, रवि लालपुरिया, निशा सुमन जैन और विजय खेतान ने भी रुद्राभिषेक में भाग लिया।
जनप्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक विद्या ठाकुर, जयप्रकाश ठाकुर, दीपक ठाकुर, आरयू सिंह, धैर्य शाह और संतोष सोमानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने भी श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना में भाग लिया। मालाड क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष सुरेश करवा, उपाध्यक्ष राजेंद्र होलानी, कोषाध्यक्ष सचिन रुंगटा, महामंत्री पवन लाठ, जुगल असावा तथा पूर्व अध्यक्ष पवन पुरोहित ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. बीएम खंडेलवाल, एसएस काबरा, प्रदीप काबरा, राजेश माहेश्वरी, वरिष्ठ पत्रकार अजय भट्टाचार्य, मधुसुदन माहेश्वरी, सुनील काबरा, गोविंद सराफ, रामकुमार, राजाराम छापरवाल, डॉ. श्रीकांत बड़वे और पत्रकार विजय यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे और रुद्राभिषेक में हिस्सा लिया। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवसर पर आयोजित रुद्राभिषेक ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी मेल-जोल का संदेश भी दिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से मन को शांति मिलती है और समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है। परमार्थ सेवा समिति का यह आयोजन मालाड क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए यादगार रहा। अंत में भक्तों ने भगवान शिव से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments