Monday, March 9, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशमहिला दिवस पर मणिकर्णिका वूमेन क्लब का होली मिलन, महिलाओं ने मनाया...

महिला दिवस पर मणिकर्णिका वूमेन क्लब का होली मिलन, महिलाओं ने मनाया उत्सव

झांसी, उत्तर प्रदेश। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली के अवसर पर मणिकर्णिका वूमेन क्लब द्वारा रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और पारंपरिक भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। क्लब की महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की महिलाओं को उनके सामाजिक योगदान और सक्रिय भागीदारी के लिए श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सपना सरावगी ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति हैं और आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। क्लब की प्रेसिडेंट ओमनी राय ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं के बीच आपसी सहयोग, आत्मविश्वास और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। वहीं वाइस प्रेसिडेंट नुपुर अग्रवाल, ट्रेजरर तमन्ना राय और सेक्रेटरी संयुक्ता शर्मा ने भी कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जताते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोग्राम डायरेक्टर नेहा तिवारी और अंजली अग्रवाल की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर सीनियर मेंबर्स मोनिका कोचर, दर्शना सोनी, दीप्ति सोनी सहित बड़ी संख्या में क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान होली के पारंपरिक गीत, मनोरंजक गतिविधियां और आपसी मेलजोल के बीच पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा। अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को होली और महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments